ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

कैलारस: दबंगों के हौसले बुलंद, बाथम गली में युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई

कैलारस (मुरैना)। शहर के बाथम गली इलाके में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने खूनी संघर्ष को अंजाम दिया। पुराने विवाद की आग में जल रहे आरोपियों ने रिंकू बाथम नामक युवक को घेरकर उसकी बेरहमी से मारपीट कर दी। तमाशबीन बनी भीड़ के बीच आरोपी युवक पर लाठी-डंडों से टूट पड़े, जिससे वह लहूलुहान हो गया। विवाद पुराना, नीयत नई वारदात की मिली जानकारी के अनुसार, रिंकू बाथम और आरोपियों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही थी। इसी खुन्नस को निकालने के लिए आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रिंकू को संभलने तक का मौका नहीं मिला। बीच-बचाव करने आए लोगों को भी आरोपियों ने धमकाया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button