ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

चंबल में गुंडागर्दी: सरेराह युवक को पीटा, फायरिंग कर कट्टा लहराते हुए भागे बदमाश

​मुरैना। चंबल अंचल में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस और कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। ताजा मामला बानमोर थाना क्षेत्र के सेवा गांव का है, जहाँ वर्चस्व कायम करने के लिए बदमाशों ने एक 19 साल के युवक को निशाना बनाया। ​पीड़ित दीपक गुर्जर को आरोपी दीपू गुर्जर ने फोन कर आंगनबाड़ी केंद्र पर बुलाया। दीपक जैसे ही वहाँ पहुँचा, दीपू और उसके दो नकाबपोश साथियों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट से मन नहीं भरा तो एक बदमाश ने कट्टा निकालकर फायर ठोक दिया। गनीमत रही कि गोली दीपक को नहीं लगी। ​वीडियो में कैद हुई दहशत हैरानी की बात यह है कि जब पीड़ित ने इस गुंडागर्दी का वीडियो बनाना चाहा, तो बदमाश बेखौफ होकर कट्टा तानते हुए और गालियां देते हुए बाइक से फरार हो गए। शोर सुनकर जब दीपक के परिजन मौके पर पहुँचे, तब तक आरोपी दहशत फैलाकर निकल चुके थे। ​पुलिसिया कार्रवाई: बानमोर पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपू गुर्जर और दो अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन सवाल वही है—क्या चंबल में "कट्टा कल्चर" पर कभी लगाम लगेगी? खुलेआम हथियार लहराते इन बदमाशों का वायरल वीडियो अब पुलिस की कार्यप्रणाली को चुनौती दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button