ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

टीकमगढ़ में तीन सगे भाइयों को जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से काटा एक बच्ची समेत 4 लोग गंभीर गांव छावनी में तब्दील कलेक्टर एसपी मौके पर पहुंचे

टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के सिमरा खुर्द गांव में रविवार को जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक घटना में तीन सगे भाइयों की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जतारा अस्पताल में भर्ती कराया। विवाद लक्ष्मी प्रसाद लोधी की 6 बीघा जमीन को लेकर था, जो उनके चाचा घनश्याम लोधी के नाम पर थी। मृतक भाइयों और उनके परिजनों ने जमीन पर अपना दावा टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के सिमरा खुर्द गांव में रविवार को जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक घटना में तीन सगे भाइयों की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जतारा अस्पताल में भर्ती कराया। विवाद लक्ष्मी प्रसाद लोधी की 6 बीघा जमीन को लेकर था, जो उनके चाचा घनश्याम लोधी के नाम पर थी। मृतक भाइयों और उनके परिजनों ने जमीन पर अपना दावा जताया था, जबकि आरोपी पक्ष ने ट्रैक्टर लेकर बुआई करने का प्रयास किया। रोकने पर उन्होंने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कलेक्टर-एएसपी ने लिया जायजा जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने अस्पताल जाकर पीड़ित पक्ष से मुलाकात की और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और एएसपी ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि हत्या के मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें पांच पुरुष और दो महिलाओं के नाम शामिल हैं। दो लोगों को राउंडअप किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। भाई बोला- आरोपियों ने फर्जी रजिस्ट्री करा ली मृतक के भाई लक्ष्मी प्रसाद लोधी ने बताया कि यह जमीन मेरे छोटे चाचा घनश्याम लोधी के नाम थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। उनकी मौत के बाद गांव के पहलवान लोधी और उनके परिजनों ने फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली थी। इसके खिलाफ तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। यह मामला अभी एसडीएम न्यायालय में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button