ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

मुरैना मेढ़ तोड़ने के विरोध पर पटवारी ने पिता-पुत्र को बंदूक की बट से पीटा

मुरैना के सहराना हल्का में पदस्थ एक पटवारी ने अपने खेत से सटे दूसरे खेत की मेढ़ तोड़ दी। जब खेत मालिक पिता-पुत्र इसकी शिकायत लेकर पहुंचे, तो पटवारी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी जमकर मारपीट कर दी। आरोप है कि पटवारी ने बंदूक से फायर किए और फिर बंदूक की बट से दोनों को पीटा। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पटवारी समेत 4 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शिकारपुर रोड पर ओमप्रकाश यादव का खेत है। इसी खेत से लगा हुआ पटवारी जबर सिंह का भी खेत है। आरोप है कि जबर सिंह ने अपने खेत को बढ़ाने के लिए ओमप्रकाश के खेत की मेढ़ तोड़कर अपनी जमीन में मिला ली। शिकायत करने गए तो बंदूक मंगवाई, बट से पीटा बुधवार शाम जब ओमप्रकाश यादव अपने बेटे अनिल के साथ इसकी शिकायत करने पटवारी जबर सिंह के पास पहुंचे, तो वह गालियां देने लगा। आरोप है कि उसने अपने परिजनों को बुलाकर बंदूक मंगवाई और फायरिंग की। इसके बाद बंदूक की बट (लकड़ी वाले हिस्से) से ओमप्रकाश की मारपीट कर दी। पिता को बचाने आए बेटे अनिल को भी पीटा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button