ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

ग्वालियर में पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़, थाना प्रभारी घायल, अंधेरे का फायदा उठा भागे बदमाश

ग्वालियर में पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर है। इनामी बदमाश योगी गुर्जर और कल्ली गुर्जर से पुलिस का आमन- सामना हुआ है। जानकारी के मुताबिक पुलिस के ललकारने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसके चलते पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर बहमाश भागने में कामयाब रहे हैं। PunjabKesari हस्तिनापुर और बेहट के जंगल के पास दोनों बदमाशों की मूवमेंट की खबर मिली थी जो शहर से 25 किलोमीटर की दूरी पर है। हालांकि इस मुठभेड़ में बेहट थाना प्रभारी महावीर सिंह मामूली रूप से चोटिल भी हुए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस जंगल की घेराबंदी करके बदमाशों को ढूंढने का प्रयास कर रही है । मौके पर मिले बड़ी संख्या में खाली कारतूस भी मिले हैं। अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाश पुलिस की घेराबंदी से भाग निकले। आपको बता दें कि धौलपुर और मुरैना में भी दोनों बदमाशों पर ईनाम घोषित है, पुलिस बदमाशों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 109 के तहत कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button