ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

भीषण गर्मी में पगलाये बाराती, कूलर के सामने खड़े होने को लेकर मचा बवाल, चले लात-घूंसे

झांसी. उत्तर प्रदेश के झांसी में एक शादी के समारोह में सिर्फ इस बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो गया कि कौन कूलर के सामने खड़ा रहेगा. बात इतनी बढ़ गई कि मेहमानों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए, कुर्सियां और टेंट के बर्तन फेंके गए. इस पूरे झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कूलर बना झगड़े की वजह जानकारी के मुताबिक, झांसी जिले में एक शादी समारोह चल रहा था. तेज गर्मी से परेशान कुछ लोग टेंट में लगे कूलर के पास जाकर खड़े हो गए. लेकिन जब किसी और ने वहां खड़ा होने की कोशिश की, तो बहस शुरू हो गई. मामूली बहस कुछ ही मिनटों में बड़ा झगड़ा बन गई. शादी समारोह बना अखाड़ा किसी को समझाने की बजाय मेहमानों ने आपस में हाथापाई शुरू कर दी. पहले लात-घूंसे चले, फिर कुर्सियों और टेंट में रखे बर्तनों को एक-दूसरे पर फेंका गया. देखते ही देखते शादी का माहौल लड़ाई के मैदान में बदल गया. इस झगड़े का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस घटना पर चौंक भी रहे हैं और मजाक भी बना रहे हैं. वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई है. लेकिन वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. अगर किसी ने शिकायत दर्ज कराई तो कार्रवाई की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button