ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस ने दी तीसरी गारंटी युवाओं को हर महीने मिलेंगे 8500 रुपये

नई दिल्ली. कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी गारंटी का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने इस गारंटी को 'युवा उड़ान योजना' का नाम दिया है. कांग्रेस की इस योजना के तहत बेरोजगार शिक्षित युवक-युवतियों को एक साल की अप्रेंटिसशिप के तहत हर महीने 8,500 रुपये दिए जाएंगे. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इसकी घोषणा रविवार 12 जनवरी को की है. सचिन पायलट ने कहा, दिल्ली की जनता 5 फरवरी को नई सरकार चुनने जा रही है, हम दिल्ली की जनता के लिए कुछ गारंटी पेश करने जा रहे हैं. आज हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम दिल्ली के उन युवाओं को 8,500 रुपये प्रति माह देंगे, जो शिक्षित हैं, लेकिन बेरोजगार हैं, उन्हें 1 साल तक मदद करेंगे. यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं है. हम उन्हें उस उद्योग में लगाने की कोशिश करेंगे जिसमें उन्होंने प्रशिक्षण लिया है. कांग्रेस इससे पहले दिल्ली में प्यारी दीदी योजना और जीवन रक्षा योजना का ऐलान कर चुकी है. प्यारी दीदी योजना के तहत कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर वो दिल्ली चुनाव जीतते हैं तो प्रत्येक महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे. वहीं जीवन रक्षा योजना के तहत हर दिल्ली वाले को 25 लाख रुपये का हेल्थ बीमा कवर दिया जाएगा. दिल्ली चुनाव का यह है शेड्यूल दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. दिल्ली में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है. इस साल दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता हैं, 83.49 पुरुष, 71.74 महिलाएं और 1,261 ट्रांसजेंडर. 2.08 लाख पहली बार मतदान करने वाले मतदाता हैं. इसके अलावा, दिल्ली में 85 वर्ष से अधिक आयु के 1.09 लाख मतदाता होंगे और 830 सौ साल से ज़्यादा उम्र के लोग भी मतदान करने के पात्र होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button