ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भिंड जिला पंचायत सीईओ ने शेरपुर के जीआरएस को किया बर्खास्त सचिव की जांच शुरू

भिंड जिले की जनपद गोहद की शेरपुर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक (जीआरएस) शैलेंद्र सिंह तोमर को बिना मौके पर कार्य किए फर्जी मस्टर रोल डालने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। जिला पंचायत के सीईओ जगदीश गोमे ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं जीआरएस तोमर के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने शेरपुर में जीआरएस के दायित्व और बकनासा पंचायत के सचिव प्रभार के दौरान अनियमितताएं की, जिसके चलते उन्हें बर्खास्त किया गया। वहीं, शेरपुर के सचिव चिम्मन सिंह भदौरिया के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही, प्रशासन शेरपुर और बकनासा पंचायत के सरपंच, सचिव और जीआरएस से समान वसूली करने का निर्णय लिया है अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में करीब 50 लाख रुपए की वसूली की जानी है, और इस राशि को दोषियों द्वारा जमा करना अनिवार्य किया गया है अगर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय में राशि जमा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे ने चार माह पूर्व ही शेरपुर के जीआरएस और सचिव को जिला पंचायत में अटैच जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे ने चार माह पूर्व ही शेरपुर के जीआरएस और सचिव को जिला पंचायत में अटैच कर दिया था अब राशि जमा न होने पर बकनासा और शेरपुर के सरपंचों को पद से प्रथक करने की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button