ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

सरकार हाथी पकड़ती है, 30 साल में कितने जंगली हाथी पकड़े?” एमपी हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट।

जबलपुर। हाथियों को फिर से जंगल में छोड़ने के बारे में राज्य सरकार द्वारा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर में पेश की गयी रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2024 में दो जंगली हाथियों को पकडा गया था. इसमें से 10 वर्षीय हाथी को शीघ्र छोड़ दिया जाएगा. दूसरे हाथी की उम्र 25 साल है. उसकी ट्रेनिंग में कुछ समय लगेगा. ट्रेंड होने पर इसे भी छोड़ दिया जायेगा. हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस देव नारायण मिश्रा ने याचिका पर अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को निर्धारित की है. ये है केंद्रीय पर्यावरण विभाग की गाइडलाइन गौरतलब है कि रायपुर निवासी नितिन सिंघवी ने याचिका में कहा है "जंगली हाथी संरक्षित वन्य प्राणियों की प्रथम सूची में आते हैं. इन्हें पकड़े जाने के बाद टाइगर रिजर्व में भेजकर ट्रेनिंग दी जाती है. ट्रेनिंग के दौरान इन हाथियों को यातनाओं का सामना करना पड़ता है, जबकि केंद्रीय पर्यावरण विभाग की गाइडलाइन के अनुसार जंगली हाथियों को पकड़ना अंतिम विकल्प होना चाहिए. मध्य प्रदेश में जंगली हाथियों को पकड़कर टाइगर रिजर्व में भेज दिया जाता है. अंतिम विकल्प को पहले विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है." बीते 7 साल में 10 हाथी जंगल में छोड़े गए बता दें कि छत्तीसगढ़ से जंगली हाथियों के झुंड मध्य प्रदेश के जंगलों में प्रवेश करते हैं. भोजन की तलाश में किसानों की फसलें बर्बाद कर देते हैं. घरों में तोड़फोड़ करते हैं. कई घटनाओं में जंगली हाथियों ने लोगों पर हमला किया है, जिससे कुछ की मृत्यु भी हो गई है. प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर फॉरेस्ट (पीसीसीएफ) वाइल्ड लाइफ के आदेश पर ही हाथियों को पकड़ा जा सकता है. याचिका की सुनवाई करते हुए युगलपीठ ने सरकार को 30 साल में पकड़े हाथियों का ब्योरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. सरकार की तरफ से बताया गया "साल 2017 से अभी तक 10 जंगली हाथियों को पकड़ा गया है." याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने पैरवी की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button