ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

पिता ने उकसाया तो बेटा बन गया क्रिमिनल, राजगढ़ में पत्रकार के मर्डर का खुलासा।

राजगढ़: सारंगपुर नगर में 17 सितंबर की रात को करीब 9 बजे के लगभग अपने बेटे के साथ अस्पताल रोड पर खड़े हुए स्थानीय पत्रकार सलमान की अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए थे. जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी. फिर शनिवार को पुलिस ने पत्रकार की हत्या के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार तक के लिए पुलिस रिमांड में लिया है. पुरानी रंजिश के चलते की पत्रकार की हत्या का आरोप एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया, ''यह पूरा घटनाक्रम पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है. शाहरुख सहित दो लोगों ने कुछ वर्ष पहले सलमान के भाई अजीम के साथ मारपीट की थी. इस मारपीट में अजीम घायल हो गया था, जिस पर सलमान ने संबंधित लोगों के विरुद्ध सारंगपुर थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया था. तभी से ये आपसी रंजिश चली आ रही थी और इसी के परिणामस्वरूप आरोपियों ने फरवरी माह 2023 में सलमान पर जानलेवा हमला भी किया था.'' पिता ने बेटे से कराई हत्या आरोप है कि, हमले में मुख्य आरोपी सलामत शाह था. हमले के आरोप में सलामत शाह जेल में बंद है. पुलिस ने जानकारी दी कि पिता सलामत से मिलने जब बेटा सरफराज जाता था तो पिता सलामत शाह बेटे सरफराज को बेटा होने का फर्ज निभाकर बदला लेने को बोलता था. जिसके चलते बेटे सरफराज ने इस घटना को अंजाम दिया. जानलेवा हमले वाले मामले में जेल में बंद लोगों की जमानत अर्जी पर सलमान लगातार आपत्ति कर रहा था. जेल में बंद आरोपियों ने बनाई सलमान के हत्या की प्लानिंग पुलिस ने बताया कि, जेल में बंद आरोपियों ने जेल के बाहर मौजूद अपने साथियों के साथ मिलकर सलमान की हत्या करने की योजना बनाई. इसके बाद 17 सितंबर की रात 9 बजे के लगभग सलमान का बाइक से पीछा करते हुए आरोपी सरफराज, शाहनवाज और शफीक ने योजनाबद्ध तरीके से गोली मारकर सलमान की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. स्थानीय पत्रकार की हत्या का मामला देखते ही देखते नेशनल लेवल का मुद्दा बन गया और पुलिस पुरजोर तरीके से उक्त हत्याकांड का खुलासा करने में जुट गई. पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने उस रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज के लगभग 200 घंटे के वीडियोज को बारीकी से जांच की और संदेह होने पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा भी कर दिया. वहीं मामले में सारंगपुर थाना प्रभारी आकांक्षा ने बताया कि ''स्थानीय पत्रकार सलमान की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सोमवार तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button