ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश में नारी न्याय आंदोलन चलाएगी कांग्रेस, 29 अगस्त को भोपाल में होगा प्रदर्शन ।

भोपाल। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस नारी न्याय आंदोलन चलाएगी। 29 अगस्त को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद सभी जिलों में प्रदर्शन होंगे।साथ ही महिला आरक्षण, जातीय जनगणना, समान कार्य-समान वेतन सहित अन्य विषयों को लेकर जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।उन्होंने कहा कि नारी न्याय आंदोलन की शुरुआत अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने 29 जुलाई 2024 को नई दिल्ली से कर दी है।प्रदेश में इसका विस्तार शहरी और ग्रामीण इलाकों की महिलाओं तक किया जाएगा। इसमें महिला आरक्षण, जातीय जनगणना, बढ़ती महंगाई और महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के मुद्दों को लेकर जन जागरण अभियान भी चलाया जाएगा। आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिवर्ष गरीब परिवार की एक महिला को एक लाख रुपये देने की योजना लागू करने, लाड़ली बहना योजना से नाम न काटने, वृद्धावस्था और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ देने, स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली कनेक्शन काटने, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण सहित अन्य मांग सरकार से की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button