ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

सीएमएचओ डॉ. उपाध्याय ने सिविल अस्पताल अम्बाह का किया औचक निरीक्षण।

मुरैना 01 अगस्त 2024/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय ने बुधवार को सिविल अस्पताल अम्बाह का ओपीडी, मेटरनिटी, टीकाकरण, दवा वितरण कक्ष एवं वार्डो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया एवं जो कमियां पायी गई, उन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिये। सीएमएचओ डॉ. पदमेश उपाध्याय ने सभी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार के पैसे के लेन-देन की शिकायत प्राप्त होती है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी अम्बाह ने बताया कि सिविल अस्पताल अम्बाह में कपडों एवं धुलाई की चादरों के लिये कर्मचारियों की मांग की गई है, इसके लिये सीएचएचओ ने व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पूर्व कालिक स्वीपर की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया। सिविल अस्पताल अम्बाह में दो चिकित्सको के सेवानिवृत होने के कारण वहां आकस्मिक ड्यूटी में चिकित्सकों की कमी आ गई है, इसके लिये सीएमएचओं डॉ पदमेश उपाध्याय ने खड़ियाहार से 02 चिकित्सकों की ड्यूटी अम्बाह लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने सिविल अस्पताल दिमनी का भी निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button