ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

टीकमगढ़ कांग्रेस विधायक बुंदेला के आवास पर ईडी का छापा, सुबह पांच बजे पहुंची टीम, कार्रवाई जारी ।

टीकमगढ़. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के निवास पर बुधवार सुबह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापामार। ईडी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विधायक और पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के निवास लाल दरवाजा पर तड़के 5 बजे शुरू हुई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह कार्रवाई किस सिलसिले में की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा बल तैनात टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी जांच कर रही हैं। मकान के बाहर सीआरपीएफ और मध्य प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं, जो किसी को अंदर या बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के बाद मामले की जानकारी दी जाएगी. शाश्वत सिंह बुंदेला पर मामला दर्ज विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के पुत्र शाश्वत सिंह बुंदेला पर असम में 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें वे पिछले 6 महीने से फरार चल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस मामले को लेकर यह कार्रवाई हो रही है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है और केवल इतना बताया है कि केंद्रीय जांच एजेंसी जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button