ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
व्यापार

सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट

आज लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।चांदी आज 1068 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है तो सोना 349 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50771 रुपये पर आ गया है।

आईबीजेए द्वारा जारी रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने का भाव 50771 रुपये पर खुला, जबकि सोमवार को यह 51317 रुपये के रेट से  खुला था। वहीं, चांदी 1068 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 57881 रुपये पर आ गई है। अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 5483 रुपये ही सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 18127 रुपये सस्ती है।

जीएसटी समेत 24 कैरेट सोने का भाव 52294 रुपये पर पहुंच जा रहा है। वहीं,  23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब जीएसटी के साथ 52085 रुपये पर पहुंच गई है। आज यह 50568 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुली। वहीं,  22 कैरेट गोल्ड की कीमत 46506 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अब 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ सोने की कीमत 47901रुपये पर पहुंच गई है।

18 कैरेट गोल्ड का रेट 38078 रुपये पर है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत अब 39220 रुपये हो गई है। यहां 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 29701 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसमें जीएसटी जोड़ लें तो इस सोने का भाव 30592 रुपये पर पहुंच गया है। बता दें इसमें ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और ज्वैलर का मुनाफा नहीं जुड़ा है।

Related Articles

Back to top button