ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई पर दें विशेष ध्यान – कलेक्टर

मुरैना, कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय और सिविल सर्जन डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर को बैठक के दौरान निर्देश दिये कि जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई रहे, मैं कभी भी निरीक्षण कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि दोंनो अधिकारी मिलकर निरीक्षण करें, वस्तुस्थिति से मुझे अवगत करायें। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि पिछले साल जिन गांवों में उल्टी, हैजा जैसी बीमारियां फैली थीं, उन गांवों का भ्रमण करें। वहां कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करायें, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। वहां पहले से ही मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों को आदेशित करें। उन्होंने खाद्य विभाग की टीम को निर्देश दिये कि जिले में मिलावट वस्तु की सैम्पलिंग प्रतिदिन की जाये। सभी इंस्पेक्टरों को लक्ष्य दिया जाये, जिसकी समीक्षा टीएल बैठक में की जायेगी। कलेक्टर ने ई पीएचई श्री बाथम को निर्देश दिये कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुये सभी गांवों में जल स्त्रोतो की सैम्पलिंग की जाये, इसके साथ ही नगरीय निकायों के सीएमओ भी अपने-अपने यहां जल स्त्रोतों की सैम्पलिंग करायें। जिसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button