ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

उर्फी जावेद ने की जावेद अख्तर से मुलाकात, बोलीं- दादा जी मिल गए…

उर्फी जावेद हमेशा ही अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी के चलते वह आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उनकी हर एक वीडियो और तस्वीर शेयर होते ही तेजी से वायरल होती है। इसके अलावा वह अपने बेबाक और बिंदास अंदाज से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में उर्फी ने बॉलीवुड का जाने-माने राइटर जावेद अख्तर के साथ तस्वीर साझा की है और इसके साथ लिखा कि आखिरकार आज वह अपने दादा जी से मिलीं।

जानकारी के मुताबिक उर्फी जावेद हाल ही में एक फैशन शो के सिलसिले में दिल्ली में थीं, जहां उनकी मुलाकात जावेद अख्तर से हुई। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी से लेखक के साथ अपनी तस्वीर साझा की है, जिसमें उर्फी नीले रंग के ओवरकोट में थीं, तो वहीं जावेद अख्तर को ग्रे कुर्ते के साथ कंधे पर शॉल डाले देखा जा सकता है। दोनों मुस्कुराते हुए पोज कर रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उर्फी जावेद ने मजेदार कैप्शन देने के साथ ही जावेद अख्तर की तारीफ भी की है।

उर्फी ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “आखिरकार आज मेरे दादाजी से मुलाकात हो गई,  साथ ही वह एक लेजेंड हैं, सुबह-सुबह इतने लोग सेल्फी लेने के लिए लाइन में लग गए, लेकिन उन्होंने किसी को मना नहीं किया, सभी के साथ हंसते हुए बातचीत की। वह काफी विनम्र थे! मैं बेहद खुश हूं।” इसी के साथ उर्फी ने गुलाब और दिल वाले इमोटिकॉन्स भी ड्रॉप किए हैं।

Related Articles

Back to top button