ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भोपाल से उज्जैन महाकाल के लिए एक और जनरल स्पेशल ट्रेन।

भोपाल, रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल-उज्जैन-भोपाल के मध्य गाड़ी संख्या 08235/08236 भोपाल-उज्जैन-भोपाल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 08235-36 भोपाल-उज्जैन-भोपाल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 08235 भोपाल-उज्जैन स्पेशल 17 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक भोपाल से प्रतिदिन(गुरुवार को छोड़कर) 17.50 बजे चलकर, 18.15 बजे संत हिरदाराम नगर और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 21.20 बजे उज्जैन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08236 उज्जैन-भोपाल स्पेशल 18 जुलाई 2024 से 01 अगस्त 2024 तक उज्जैन से प्रतिदिन (शुक्रवार को छोड़कर) 05.00 बजे चलकर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 09.23 बजे संत हिरदाराम नगर और 09.45 बजे भोपाल पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट- यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, काली सिंध,अकोदिया, शुजालपुर, कालीपीपल, सीहोर, संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर रुकेगी। कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 04 शयनयान श्रेणी, 05 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित कुल 11 कोच रहेंगे। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button