ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश की चड्ढी-बनियान गैंग का कर्नाटक में आतंक, पुलिसकर्मियों पर किया हमला, दो घायल ।

बेंगलुरु. मध्य प्रदेश का चड्डी-बनियान गैंग कर्नाटक में आतंक मचा रहा है. इस गैंग ने मंगलूरू के मुल्की में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. मंगलवार को हासन के सक्लेश्पुर में चड्डी बनियान गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. उन्हें सक्लेश्पुर से मुल्की लाया गया, जहां से ये चारों फरार हो गए. मुल्की में नकद और ज्वेलरी लूटने के बाद ये चारों बेंगलुरु की तरफ भाग गए. लूटपात में उन्होंने एक बुजुर्ग दंपती को घायल कर दिया. इस घटना के बाद मंगलूरू पुलिस ने उन्हें पांच घंटे के भीतर पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार, अपराधी भागने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस की टीम ने अपराधियों पर गोली चला दी. आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया. घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक आरोपी को पैर में गोली भी लगी. उसे सरकारी वेनलॉक अस्पताल के पुलिस वार्ड में रखा गया है. सोमवार की सुबह चड्ढी-बनियान गैंग के सदस्यों ने कोटेकानी क्षेत्र में एक घर में तोडफ़ोड़ भी की. घर में मौजूद बुजुर्ग दंपती को डराने-धमकाने के साथ उनके पास से सोने के गहने और नकद लेकर भाग निकले. उन्होंने कुल 15 लाख रुपये की लूटपाट की. इसके अलावा एक कार अपने साथ भी ले गए थे. चड्डी-बनियान गैंग के ये सभी अपराधी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button