ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

कवर्धा में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, CM बघेल की घोषणा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कवर्धा (कबीरधाम) जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कवर्धा दौरे के दौरान वादा किया था। उनके वादे और लोगों की मांग का सम्मान करते हुए मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव बनाने का निर्देश भी दे दिया गया है। इसके साथ ही CM ने पिपरिया में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोलने की भी घोषणा की।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल सोमवार शाम कवर्धा के सहसपुर लोहारा गांव पहुंचे थे। इस दौरान यादव समाज के परंपरागत वस्त्र और पारंपरिक खुमरी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। सहसपुर लोहारा में मुख्यमंत्री बघेल ने SDM कार्यालय का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री पितराही में शिव मंदिर भी पहुंचे और पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़वासियों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा शहर में NH-30 में सकरी नदी पर 9 करोड़ 10 लाख की लागत से पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि, यह पुल इस जिले में विकास की नई इबारत लिखेगा और संपर्क क्रांति लाएगा। सकरी नदी पर निर्मित यह पुल शहर का सबसे ऊंचा पुल है। इसके बन जाने के बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, रायपुर सहित मुंगेली, बेमेतरा, और बिलासपुर मुख्यालय के लिए 12 महीने संपर्क बना रहेगा। इससे पहले ब्रिटिशकाल में निर्मित करीब 100 साल पुराना पुल काफी जर्जर हो गया था, जिसमें बरसात के दिनों में बाढ़ आ जाने से आवागमन बंद हो जाता।

Related Articles

Back to top button