ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश की ग्राम पंचायतों का होगा डिजिटलीकरण, जिला पंचायत CEO को देना होगा प्रजेंटेशन।

भोपाल : मध्य प्रदेश की ग्राम पंचायतों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। ई-पंचायतों की स्थापना के लिए सभी बुनियादी व्यवस्थाओं की आपूर्ति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। सभी पंचायतों में एनआईसी और बीएसएनएल प्रणाली की प्रभावशीलता का आकलन किया जाए, जहां उक्त प्रणाली प्रभावी न हो वहां वैकल्पिक व्यवस्था की कार्यनीति तैयार कर लें।इसी के साथ ही पंचायतों में कंप्यूटर सिस्टम की उपलब्धता का भी आकलन किया जाए। उक्त निर्देश गुरुवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए। प्रहलाद पटेल ने प्रदेश के सभी जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए कि आगामी समीक्षा बैठकों में सभी जिला पंचायत सीईओ जो भी विशेष प्रयास ग्रामीण विकास के लिए कर रहे हैं, उनका प्रजेंटेशन अनिवार्य रूप से दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना में सुचारु क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक जिले को एक प्रभावी माडल तैयार करने का प्रयास करना चाहिए। बैठक में राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास राधा सिंह, अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव, संचालक पंचायत राज मनोज पुष्प, आयुक्त मनरेगा कृष्ण चैतन्य सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। प्रहलाद पटेल ने कहा कि ग्राम पंचायतों के डिजिटलीकरण का उद्देश्य पंचायतों की कार्य प्रणाली में सुधार लाना और उन्हें अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाना है। विगत साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मंत्री द्वारा इंदौर जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन द्वारा जिले की चार ग्राम पंचायतों को शत प्रतिशत डिजीलाकर युक्त बनाने के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की थी। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए सभी अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के डिजिटलीकरण के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए गए थे। प्रहलाद पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए गए पौधारोपण और जीर्णोद्धार कार्यों की समीक्षा में कहा कि रोपे गए पौधों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ की रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button