ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

डिंडोरी में सूखी नदी में कर रहे थे सर्वे, अचानक आई बाढ़ में बह गए तीन युवक, दो तैरकर निकले, एक लापता।

  डिंडोरी में सिलगी नदी में आई अचानक बाढ़ में तीन लोग बह गए। दो लोगों ने तैरकर तो अपनी जान बचा ली, लेकिन एक 22 वर्षीय युवक का देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला है। कई दर्जन कर्मचारी बसनिहा में प्रस्तावित बांध निर्माण का सर्वे कार्य कर रहे थे। रविवार की दोपहर साढे़ तीन बजे अचानक नदी में आई बाढ़ से नदी के बीच में सर्वे कर रहे तीन युवक बह गए। बिछिया चौकी पुलिस ने बताया कि बाढ़ के पानी से किसी तरह दो लोग तो तैरकर मुश्किल से किनारे आ गए, जबकि अंकित सैनी का कोई सुराग अब तक नहीं लग सका है। कुटरई सरपंच द्वारा इस मामले की तत्काल पुलिस के सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस नदी में बहे युवक की तलाश में जुटी है। 22 वर्षीय अंकित राजस्थान के झुनझुन का रहने वाला है।शनिवार से जिले भर में जारी वर्षा का दौर रविवार को भी दिन भर जारी रहा। इसी के चलते नर्मदा सहित अन्य नदियों का भी जलस्तर बढ़ा है। जानकारी के अनुसार बसनिहा में बांध निर्माण प्रस्तावित है। इसी के चलते सहायक नदियों का सर्वे करने में कर्मचारी जुटे हुए थे। रतलाम में तालाब में डूबा युवक, मौत रतलाम : दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के बाजना रोड पर स्थित जामण पाटली के समीप तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने करीब ढाई घंटे के मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। 28 दिन में दूसरी घटना उक्त तालाब में डूबने से युवक की मौत होने की 28 दिन में यह दूसरी घटना है। इसके पहले तीन जून 2024 को सुभाष नगर निवासी 19 वर्षीय समीर पुत्र चांद मोहम्मद भी दोस्तों के साथ क्षेत्र में घूमने गया था। समीर भी दोस्तो के साथ शाम को तालाब में नहाने गया था तो डूब गया था। उसका शव दूसरे दिन निकाला गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button