ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

थाने में ऑटो रिक्शा ड्राइवर पर थर्ड डिग्री टार्चर, उल्टा लटकाकर पीटा, बोला- टीआई ने पेशाब पिलाई।

ग्वालियर। ग्वालियर के पड़ाव और क्राइम ब्रांच थाने की पुलिस ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर को थर्ड डिग्री टार्चर दिया। चोरी के शक में उसे उल्टा लटकाकर पीटा गया। पहले पड़ाव थाने फिर थाटीपुर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं क्राइम ब्रांच के टीआई अजय सिंह पवार पर रिक्शा ड्राइवर ने पेशाब तक पिलाने का आरोप लगाया है।इस कांड ने ग्वालियर पुलिस के अफसरों को हिलाकर रख दिया है। भोपाल तक हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि मामला भोपाल तक पहुंच गया है, इसलिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अतिरक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह रैनवाल को जांच सौंप दी है। 17 जून को पड़ाव स्थित स्टेशन बजरिया में बस स्टैंड तिराहे पर भिंड के सराफा कारोबारी अमन बंसल की कार से 15 लाख रुपये के गहने चोरी हुए थे। इसमें एक ई-रिक्शा ड्राइवर संदेही था। इसका नाम दीपक है। इसे पुलिस ने एक्सीडेंट के बहाने थाने बुलाया। इसके बाद थाने के अंदर पहले पड़ाव पुलिस ने मारपीट की। फिर क्राइम ब्रांच की टीम भी आ गई। दीपक का आरोप है कि उसे उल्टा लटकाकर पीटा गया। इस वजह से उसके पैर के अंगूठे की हड्डी टूट गई। बाद में पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के खिलाफ दर्ज की शांति भंग की एफआईआर उसके साथ मारपीट के बाद क्राइम ब्रांच के टीआई अजय पवार ने पेशाब भी पिलाई। जब उसकी कोई मिलीभगत नहीं निकली, तो पुलिस ने शांति भंग करने की धारा में एफआईआर दर्ज कर छोड़ दिया। दीपक अस्पताल में भर्ती है। यह मामला जब बाहर आया तो हड़कंप मच गया। पड़ाव और क्राइम ब्रांच थाने की पुलिस कटघरे में है। पुलिस ने पहले तो दीपक को धमकाकर मामले को दबाने का प्रयास किया। जब मामला बाहर आ गया तो अब दीपक ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत और पुलिस के खिलाफ परिवाद लगाकर एफआईआर की मांग करने का निर्णय लिया है। दीपक का कहना है- वह पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएगा। ई-रिक्शा चालक को तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के लिए राउंड अप किया गया था। उसके आरोपों की जांच कराई जा रही है। टीम ने उसे उठाया था, कुछ उनके पास साक्ष्य थे। इस बारे में भी पड़ताल चल रही है। - अरविंद सक्सैना, आईजी, ग्वालियर जोन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button