ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

उज्जैन पति को पीटा, रेप किया, घर को ट्रैक्टर से तोड़ा; मजदूर की बीवी के साथ मालिक की दरिंदगी।

उज्जैन से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मालिक ने अपने यहां काम कर रहे मजदूर की पत्नी के साथ उसके घर में घुसकर रेप किया. साथ ही पीड़िता के पति की बेरहमी से पिटाई करवा दी और घर भी तुड़वा दिया. पीड़िता ने अब पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत की है. उज्जैन के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस महानिरीक्षक को बताया कि उसके पति मजदूर हैं. वह गांव के ही अर्जुन सिंह के यहां काम करते थे. इसी बीच, 21 जून को अर्जुन घर में घुस आया और उसके साथ रेप किया. साथ ही पति और उसकी अपने लोगों से बेरहमी से पिटाई करवा दी. घर को ट्रैक्टर से तोड़ दिया. पीड़िता का आरोप है इस घटना कीस शिकायत को लेकर जब वह और पति पुलिस स्टेशन जाने लगे, तभी अर्जुन सिंह को जानने वाले वीरेंद्र ने उन्हों जान से मरने तक की धमकी दे डाली. उसका कहना था कि अगर थाने गए तो दोनों की गर्दन काट देंगे. हालांकि, फिर भी थाने गए, वहां आवेदन भी दिया, लेकिन फरियाद नहीं सुनी गई पीड़ित महिला ने बताया कि थाने पर आवेदन दिए लगभग एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद आईजी से शिकायत की. पूरे मामले में आरोपी अर्जुन, सोनू, वीरेंद्र, जगदीश सहित अन्य के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है पीड़िता ने बताया कि पति अर्जुन सिंह के यहां मजदूरी करते हैं. जब उसके पति ने दुष्कर्म की घटना पर विरोध जताया तो अर्जुन ने उसे भी धमकाया. पीड़िता ने पुलिस महानिरीक्षक को बताया कि आरोपियों ने उसका नहाते हुए वीडियो भी बना रखा है. उसने इस बात का विरोध जताया था तो आरोपियों ने उसे गोली मारने तक की धमकी दे डाली थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button