ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें 23 सितंबर की शाम पहुंचेंगी इंदौर, रोहित व विराट की खलेगी कमी

इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दावत को तैयार है। शहर में रविवार को होने वाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें शनिवार शाम छह बजे के करीब विमान से इंदौर पहुंचेंगी। शनिवार और मैच के दिन रविवार को बारिश की संभावना भी है।

इसी साल मार्च में ही दोनों टीमों के बीच होलकर स्टेडियम में टेस्ट मैच हुआ था और अब फिर दोनों टीमें आमने–सामने होंगी। शहर के होलकर स्टेडियम में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है। यह मैच डे–नाइट होगा और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

24 सितंबर को खेले जाने वाले मैच के लिए दोनों टीमें स्पाइस जेट के विशेष विमान से इंदौर आएंगी। यहां से टीमें अपने–अपने होटल जाएंगी। भारतीय टीम रेडिसन होटल जबकि आस्ट्रेलिया टीम मेरियट होटल में ठहरेंगी। शनिवार शाम को टीमों का आधिकारिक अभ्यास सत्र नहीं है। मगर कई खिलाड़ी मैच से पहले अपनी तैयारियों को बेहतर करने के लिए अभ्यास के लिए आ सकते हैं।

शाम को मैदान पर आने की उम्मीद

प्रदेश के स्थानीय खिलाड़ी इन्हें अभ्यास में मदद करेंगे। आमतौर पर मैच से पहले भारतीय टीम प्रबंधन से कोच व अन्य कुछ वरिष्ठ विकेट और आउटफील्ड देखने के लिए स्टेडियम आते हैं। ऐसे में शनिवार शाम को इनके भी मैदान आने की उम्मीद है।

विराट, रोहित, हार्दिक की कमी खलेगी

इंदौर में होने वाले मैच के लिए भारतीय टीम में सीनियर खिलाडि़यों को आराम दिया है। इससे स्थानीय प्रशंसकों को सितारा बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा और हरफनमौला हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी। हालांकि इनके अलावा भी टीम में कई बड़े नाम मौजूद हैं। मैच के लिए सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं।

इंदौर में भारत ने आस्ट्रेलिया को दी थी शिकस्त

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होलकर स्टेडियम में होने वाला यह कुल दूसरा वनडे मैच है। संयोग से पिछली बार भी दोनों टीमें 24 सितंबर को भिड़ी थीं और साल था 2017 का। भारत ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी। होलकर स्टेडियम में अब तक भारत कोई भी वनडे मैच नहीं हारा है। इसी साल मार्च में खेले गए टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को नौ विकेट से हराया था।

यह होलकर स्टेडियम में भारत की पहली हार थी। तीन दिन में खत्म हुआ। यह टेस्ट पिच के कारण भी विवादों में रहा था। अब भारत की कोशिश आस्ट्रेलिया से उस हार का बदला लेने की होगी।

विमान से शनिवार शाम इंदौर आएंगी टीम

दोनों टीमें विशेष विमान से शनिवार शाम इंदौर आएंगी। मैच को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी हैं। हमारा प्रयास है कि इंदौर के प्रशंसकों को यादगार अनुभव हो।

संजीव राव (सचिव, एमपीसीए)

Related Articles

Back to top button