ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

कलेक्टर की अध्यक्षता में विजयपुर जनपद सभागार में जनसुनवाई आयोजित, युवाओं में किया कलेक्टर का साफा पहनाकर सम्मान।

श्योपुर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड की अध्यक्षता में श्योपुर जिले की विजयपुर जनपद सभागार में आज 19 जून को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में जिला स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहें। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड की अध्यक्षता में जनसुनवाई विजयपुर जनपद सभागार विजयपुर में 11 बजे से हुई। विजयपुर जनपद सभागार में प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन नियत किया गया है। इसी क्रम में आज 19 जून बुधवार को जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आपको बता दे कि विजयपुर की दूरी श्योपुर से करीब 160 किलोमीटर से अधिक है।विजयपुर विकासखंड के लोग प्रत्येक मंगलबार को जन सुनवाई कार्यक्रम में श्योपुर पहुंचते है। विजयपुर एक कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां के लोग खेती किसानी करके अपना भरण पोषण करते है। इसके अलावा लोगों का समय बर्बाद तो होता ही हैं। इसके अलावा उन्हें श्योपुर पहुंचने के लिए काफी परेशानी और ज्यादा जेब खर्च भी करना पड़ता है।श्योपुर कलेक्टर ने फैसला किया है कि वह प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को विजयपुर में जन सुनवाई करेगे और लोगों की सभी समस्याओं को दूर करेगे। इसी को लेकर विजयपुर के युवाओं में खुशी की लहर है।और उन्होंने विजयपुर जनपद सभागार पहुंचकर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button