ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

कोरबा में सड़क पर धूप सेंकता दिखा 10 फीट लंबा अजगर

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार सुबह 10 फीट के एक अजगर ने वीआईपी रोड पर जाम लगा दिया। अजगर सड़क पर लेटा धूप सेंकता रहा और करीब 20 मिनट तक यातायात थमा रहा। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम पहुंची और उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ा।

दरअसल, वीआईपी रोड बाईपास पर बुधवारी में मंगलवार दोपहर को सड़क से निकल रहे लोगों की नजर बड़े से अजगर पर पड़ी।  थोड़ी ही देर में वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई। इसके बाद सूचना पुलिस से होते हुए वन विभाग तक पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि 10 फीट लंबा अजगर आराम से सड़क पर लेटा हुआ है।

इसके बाद जितेंद्र सारथी ने अजगर को किसी तरह से पकड़ा और बोरी में बंद किया। इसके बाद ट्रैफिक फिर से शुरू हो सका। उन्होंने बताया कि यह अजगर इंडियन रॉक पाइथन है। संभवत: ठंड से बचने के लिए अजगर यहां पहुंचा होगा। सड़क पर धूप होने के चलते वहीं पर रुक गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के जीवों से बच्चों को खतरा हो सकता है। ऐसे में इस मौसम में उनका खास ख्याल रखने की जरूरत है।

बिना जहर वाला सांप है दंड करैत
वहीं डीएफओ के बंगले से भी एक कॉमन कैरत सांप पकड़ा गया। चौकीदार ने गेट पर सांप देखा तो तो जितेंद्र सारथी को सूचना दी। टीम पहुंची तो देखा कि सांप कोने में दुबका हुआ था। उसे पकड़कर डिब्बे में बंद किया। उन्होंने बताया कि यह सांप कॉमन वोल्फ यानी दंड करैत है। यह बिना जहर वाला होता है। इसको अक्सर जहरीला समझकर लोग मार देते हैं। लोगों को इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button