ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

रतनगढ़ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पुल से गिरी, 5 लोगों की दर्दनाक मौत 35 घायल।

दतिया, मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि यहां हर रोज सैकड़ों लोग सड़क हादसों का शिकार होकर घायल हो रहे हैं, जबकि दर्जनों लोग इन्हीं में अपनी जान भी गवा रहे हैं। ताजा बड़े सड़क हादसे से जुड़ा एक मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिले से सामने आया है। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए ट्रैक्टर ट्रॉली सवार सभी यात्री रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। मौके पर पहुंचे आला अफसर ये दर्दनाक हादसा जिले के अंतर्गत आने वाले दुरसड़ा थाना इलाके के जौरा मैथाना के पास हुआ है। इधर, घटना की जानकारी लगते ही प्रभारी कलेक्टर कमलेश भार्गव और एसपी वीरेन्द्र मिश्रा समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस के जरिये सभी घायलों को उपचार के लिए दतिया जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। वहीं, शवों का पंचनामा बनाकर मामले को संज्ञान में लेते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है। हादसे में इन लोगों की जान गई 1 सोनम पुत्री चंदन अहिरवार 15 वर्ष 2 क्रांति पुत्री नवल किशोर केवट 17 वर्ष 3 सीमा पत्नी नवल किशोर 35वर्ष 4 कामिनी पुत्री नवल किशोर 19 वर्ष 5 एक नाम की पुष्टि की जा रही है… इन्हें किया गया रेफर 1.विनीता w/o पूरन पाल 30 वर्ष 2.रोशनी d/o रमेश अहिरवार 17 वर्ष 3.ड्राइवर मुलायम दांगी s/o घंश्याम 50 (झांसी हॉस्पिटल) हादसे में घायल हुए ये श्रद्धालु 1.तेजा w/o लक्ष्मण उम्र 55 2.पाणकुंवर w/o बृजभान 40 वर्ष 3.पंकु w/o लालाराम अहिरवार 70वर्ष 4.कल्लू दांगी s/o जगत सिंह 22वर्ष 5.पुष्पा w/o रामचरण पाल 60वर्ष 6.सुशीला w/o हरिराम प्रजापति 40वर्ष 7.उषा w/o महेश बड़ाई 40वर्ष 8.पुष्पेंद्र s/o नाथूराम दांगी 30वर्ष 9.रामकु w/o बंसी केवट 50वर्ष 10.कृष्णकांत s/o भागवत प्रजापति 13 11.दीक्षा d/o रामप्रसाद पाल 17 12.धनवती w/o शियाशरण 50 13.धनवंती केवट w/o लखन 40 14.रामकली w/o रामस्वरूप अहिरवार 50 15.वीरवती पाल w/o प्रागिलाल 50 16.चेतराम पाल उम्र 80 17.रानी अहिरवार w/o चंदन 32 अन्य नाम अपडेट हो रहे हैं..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button