ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के गोदाम में लगी भीषण आग बड़ी मशक्कत से फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू।

मुरैना में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के गोदाम में बुधवार दोपहर आग लग गई। धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुरैना से दो जबकि जौरा और कैलारस से एक-एक दमकल बुलाई गईं। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका। गोदाम मुरैना-जौरा रोड पर है। इसमें सीएनजी पाइप लाइन बिछाने में इस्तेमाल होने वाला सामान रखा था। आग की वजह से दोनों तरफ का यातायात रोक दिया गया था। करीब आधे घंटे बाद ट्रैफिक क्लियर किया गया जौरा एसडीओपी नितिन बघेल ने बताया कि इलाके में सीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम कर रही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आर. आर. रिसॉर्ट को किराए पर लिया है। हादसा यहीं हुआ इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुरैना क्षेत्रीय मैनेजर पुष्पेंद्र यादव ने बताया, 'गोदाम के पिछले हिस्से में रखे प्लास्टिक के पाइपों में आग भड़की थी। नुकसान के आंकलन के लिए दिल्ली से एक टीम मुरैना पहुंच रही है।'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button