ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

सूरत में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे परिवार के 7 लोगों को कुचला, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत।

सूरत में शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे मोटा वराछा में तेज रफ्तार से आ रही कार ने सड़क किनारे बैठे सात लोगों को कुचल दिया. हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं चार लोग घायल हैं. इस घटना में एक आठ माह की गर्भवती भी है, जिसने अपने पति को खो दिया. महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं. उसका एक हाथ टूट गया है. वहीं, पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान जिग्नेश अमृतलाल गोहेल के रूप में हुई है. हादसे में एक साथ दो सगी बहनों का परिवार तबाह हो गया. दोनों मृतक रत्न कलाकार थे. संभलने का मौका नहीं मिला उत्राण पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे सात लोग खाना खाने के बाद मोटा वराछा रिंगरोड सेरेटोन टावर के पास सड़क किनारे बैठकर बात कर रहे थे. इसी बीच अहमदाबाद की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही होंडा सिटी कार ने वहां बैठे सभी सातों लोगों को कुचल दिया. सामने खड़ी चार बाइक को भी कार ने रौंद दिया. अचानक हुए इस हादसे में किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. ये सभी वेलंजा गांव स्थित शिव पार्क रेजीडेंसी के रहने वाले हैं. तेज रफ्तार और झपकी आने से चालक ने कार पर खोया नियंत्रण उत्राण पुलिस ने बताया कि अमरोली के छापराभाठा स्थित स्टार गेलेक्सी स्टार निवासी कार ड्राइवर जिग्नेश अमृतलाल अपने किसी कैंसरग्रस्त रिश्तेदार को अहमदाबाद छोड़कर वापस आ रहा था. इसी दौरान उसे संभवत: झपकी आई और उसने अपनी कार पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बैठे सभी लोगों को कुचल दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button