ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

भरतपुर राजघराने का करोड़ों का सोना चोरी, लॉकर से 10 किलो ज्वैलरी गायब करने का आरोप ।

भरतपुर. राजस्थान के पूर्व मंत्री और भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह का पारिवारिक विवाद बढ़ता ही जा रहा है. उन्होंने भरतपुर के मथुरा गेट थाने में पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है. आरोप लगाया है कि मां-बेटे ने पूर्व राजपरिवार के करोड़ों रुपए की गोल्ड ज्वेलरी और हीरे-जवाहरात चोरी किए हैं. पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि दिव्या और अनिरुद्ध ने भरतपुर रॉयल फैमिली रिलीजियस और सेरेमोनियल ट्रस्ट का 10 किलो सोना और करोड़ों रुपए के हीरे जवाहरात लॉकर से निकाले हैं. यह जॉइंट लॉकर नई दिल्ली वॉल्ट लिमिटेड, डी-70, डिफेंस कॉलोनी में है. इसकी संख्या 1402 है. विश्वेंद्र ने दावा किया कि इसे उनकी बिना अनुमति के 16 बार खोला गया, जबकि जॉइंट लॉकर खोलने से पहले सहमति लेना जरूरी है. दावा- सदस्यता से दिया था त्यागपत्र रिपोर्ट में विश्वेंद्र ने लिखा है- दिव्या व अनिरुद्ध ने भरतपुर रॉयल फैमिली रिलीजियस एवं सेरेमोनियल ट्रस्ट की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था. इसलिए उनकी ट्रस्ट से सदस्यता 19 मार्च 2024 में खत्म हो चुकी है. मैंने 2 अप्रैल 2011 को मोहित ज्वेलर्स जयपुर से 10 किलो सोना खरीदा था. इसे भरतपुर में सुरक्षित रखने की जगह नहीं थी. इसलिए दिल्ली के लॉकर में रखा था. यह लॉकर मेरे, दिव्या व अनिरुद्ध तीनों के नाम पर खोला गया था. विश्वेंद्र सिंह ने नहीं दी प्रतिक्रिया इस मामले को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह को फोन लगाया गया. उन्होंने किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इतना कहा कि इस विषय में शाम को बात करूंगा. मथुरा गेट थाना अधिकारी करण सिंह राठौड़ ने पूर्व कैबिनेट मंत्री की ओर से दर्ज कराई FIR पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. भरतपुर के सर्किल ऑफिसर सुनील प्रसाद ने कहा- मुझे मामले की जानकारी नहीं है. जानकारी मिलने के बाद ही मैं कुछ कह पाऊंगा. कोर्ट में चल रहा है भरण-पोषण का मामला पिछले महीने में विश्वेंद्र सिंह ने पत्नी और बेटे पर एसडीएम कोर्ट (भरतपुर) में प्रार्थना पत्र दिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें ठीक से खाना नहीं दिया जा रहा है. लोगों से मिलने न देने, आर्थिक रूप से कमजोर करने, पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने, मारपीट करने समेत कई संगीन अन्य गंभीर आरोप भी लगाए थे. इस प्रार्थना पत्र पर सुनवाई चल रही है. विश्वेंद्र ने पत्नी-बेटे से 5 लाख रुपए मासिक दिलाने की भी मांग इस एप्लीकेशन के जरिए कर रखी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button