ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

सूदखोरों से परेशान होकर दंपती ने की थी आत्महत्या, तीन गिरफ्तार

सागर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिरोंजा स्थित मकान में पति-पत्नी ने सूदखोरों की प्रताड़ना के चलते आत्महत्या की थी। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट की जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों पर मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार केसली नई पानी टंकी निवासी रामविशाल शुक्ला और उनकी पत्नी वंदना शुक्ला ने सिरोंजा स्थित अपने पुराने मकान में फंदा लगाकर जान दे दी थी। दूसरे दिन पुलिस ने दंपती का शव बरामद कर मर्ग कायम किया था।मृतक रामकिशोर के पर्स में मिले सुसाइड नोट में कुछ लोगाें द्वारा पैसे के लिए उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच के बाद पुलिस ने बताया कि योगेंद्र सिह पिता महेंद्र सिह राजपूत ग्राम बरौदा के द्वारा रामविशाल से 10 प्रतिशत की ब्याज दर से पैसा लिया जा रहा था और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।महेंद्र पिता भगवान सिंह ग्राम सिरोंजा के द्वारा मृतक से प्लाट के नाम पर कमीशन लिया गया। इसी कारण मृतक एवं मृतका दोनों को परेशान किया गया। राजाराम गौड शिक्षक जामघाट द्वारा मृतक को उधार पैसे दिये गए थे, जो दो माह से उन्हें परेशान कर रहा था। इस कारण मृतक रामविशाल शुक्ला एवं उसकी पत्नी वंदना शुक्ला को योगेंद्र, महेंद्र एवं राजाराम गौड के द्वारा लगातार पैसो की मांग को लेकर प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिये दुष्प्रेरित किया गया। जिसके बाद रामविशाल और वंदना ने आत्महत्या कर ली।सिविल लाइन पुलिस ने योगेंद्र पिता महेंद्र सिह राजपूत ग्राम बरौदा, महेंद्र पिता भगवान सिह ग्राम सिरोंजा, राजाराम गौड निवासी जामघाट पर धारा 306,506,34 के तहत मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रहली के जामघाट निवासी राजाराम गौंड शासकीय शिक्षक है। राजाराम ने ही रामविशाल का सिरोंजा वाला मकान खरीदा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button