ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

भिंड ससुराल से वापिस आते समय सुबह आठ बजे के लगभग चिरोल के पास पंकज की हत्या, एसपी असित यादव ने घटनास्थल पर पहुँचकर संभाला मोर्चा, एसपी बोले आरोपी जल्द होंगें पुलिस गिरफ्त में।

भिण्ड जिले के मौ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चिरोल के पास एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर आरोपीगण घटनास्थल से फरार हो गये, हत्या की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मौ थाना प्रभारी द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस कप्तान असित यादव को दी गई, तो वह भी घटनास्थल पर तत्काल पहुँच गये, जहाँ बारीकी से घटनास्थल की जाँच पड़ताल कर आरोपियों को जल्द नामजद गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाकर रवाना कर दी । जानकारी के अनुसार मृतक पंकज भदौरिया पुत्र विशाल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी कुलदीप पेट्रोल पंप के सामने लहार रोड़ भिंड जो कि अपने ससुराल गुहीसर बाइक से गया हुआ था, सुबह तकरीबन आठ बजे के लगभग अपनी मोटरसायकिल से अपने घर भिंड के लिए निकला था, तभी फरियादी ने बताया कि मेरे पुत्र पुष्पेन्द्र के पास सुबह 8 बजकर 36 मिनिट पर पंकज ने कॉल किया कि मुझे दंदरौआ के पास किसी ने घेर लिया है और मारपीट कर रहे हैं, मुझे बचा लो बरना ये लोग मुझे जान से मार डालेंगें, तभी मैं अपने पुत्र पुष्पेन्द्र के साथ ग्राम चिरौल के लिए रवाना हुआ तभी जयसिंह कौरव के खेत के पास मौ मेहगाँव रोड़ पर पहुँचें तो मेरा दामाद पंकज चित्त अवस्था में खून से लतपथ मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा था, आसपास बड़ी मात्रा में खून फैला हुआ था, मृतक पंकज के शरीर में दाहिने तरफ गर्दन में चोट होकर खून निकला तथा दाहिने हाथ की कलाई धारदार हथियार से कटी हुई थी, साथ ही पेट में भी हथियार से हमला किया गया जो खून से हना हुआ था, और मृतक पंकज के शरीर से 150 मीटर की दूरी पर गाता नहर के किनारे रोड़ पर बाइक खड़ी हुई थी, तभी आगे वहीं धारदार हथियार भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने फिलहाल धारा 302 के तहत मामला दर्ज करते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास तेज कर दिये हैं। *एसपी असित यादव ने संभाला मोर्चा* पुलिस कप्तान असित यादव को जैसे ही मर्डर होने की जानकारी मिली तो वह तत्काल घटनास्थल पर दल-बल के साथ पहुँच गये और उन्होंने हत्या के हर पहलू पर बारीकी से जाँच पड़ताल की तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने हेतु पुलिस टीमें बनाकर रवाना की, उन्होंने कहा कि आरोपी जहाँ भी होंगें जो भी होंगें तत्काल पुलिस गिरफ्त में होंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button