ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भजन गायक चित्र-विचित्र पर अपने ही गुरू की हत्या का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा जानें पूरा मामला।

मथुरा, भजन गायक चित्र-विचित्र अपने ही गुरू भजन गायक बाबा रसिका पागल की मौत के मामले में फंस गए हैं। दोनों पर हत्या का मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है।वृंदावन के भजन गायक बाबा रसिक पागल की हत्या का मुकदमा न्यायालय के आदेश पर उन्हीं के शिष्यों पर दर्ज किया गया है। इसमें ख्यातनाम भजन गायक चित्र-विचित्र को आरोपी बनाया गया है। चित्र-विचित्र बंधुओं सहित छह नामजदों पर दवाओं की ओवरडोज देकर बाबा की हत्या किए जाने का आरोप है।बाबा रसिक पागल के शिष्य रसिकधाम चामुंडा कॉलोनी वृंदावन निवासी विष्णु बावरा ने एफआईआर में मोहिनी शरण उर्फ मोहित, देव घोंसला, राजरानी उर्फ राजमाता, चित्र बिहारी दास उर्फ सुमित, विचित्र बिहारी दास उर्फ तरुण व मुकेश निवासी हथकौली बलदेव को बाबा की हत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। विष्णु बावरा ने बाबा के आश्रम सहित अन्य चल-अचल संपति पर कब्जा करने की नीयत से बाबा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पहले बेहोशी की हालत में बाबा की फर्जी वसीयत करने का षड्यंत्र रचा गया लेकिन सब रजिस्ट्रार ने अचेतन अवस्था में वसीयत नहीं की। इसके बाद रक्तचाप व मधुमेह से पीड़ित बाबा रसिक पागल को दवाओं की ओवरडोज दी गई, इससे चार दिसंबर 2021 की रात उनकी मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ता ने नामजदों पर बाबा का पोस्टमार्टम न होने देने व बाबा के आश्रम में रखे दो करोड़ 32 लाख रुपए भी हड़प लिए जाने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button