ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

अचानक आई आंधी में पीपल का पेड़ गिरा महिला की मौत 30 घायल।

मंडला, जिले के रामनगर में मंगलवार शाम को अचानक आई आंधी की वजह से पीपल का बड़ा पेड़ धराशायी हो गया। रामनगर साप्ताहिक बाजार के दौरान बीच बाजार हुए इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घटना में घायल हो गए। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक का नाम सूक्खो बाई झरिया बताया गया है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हिरदेनगर पुलिस ने राहत बचाव कार्य प्रारंभ किया। सभी घायलों को डायल 100 और 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। घटना महाराजपुर थाने की हिरदेनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह परमार ने बताया कि ग्राम रामनगर में मंगलवार होने की वजह से सप्ताहिक बाजार होती है। यहां शाम के समय आई आंधी में बीच बाजार अचानक एक बड़ा पीपल का पेड़ गिर गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button