ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

जो मतदान के दौरान हिंसा फैलाएगा… अब उसके घर बुलडोजर चल जाएगा

मध्यप्रदेश के इंदौर से शुरू हुआ बुलडोजर योगी बाबा के यूपी होता हुआ अब मध्यप्रदेश के चुनाव में प्रवेश कर चुका है... खबरों के अनुसार प्रदेश के चंबल इलाके में आने वाले मुरैना संसदीय क्षेत्र में कल 7 मई को लोकसभा चुनाव हेतु मतदान होना है... यहां जिला प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया है... यहां के कलेक्टर अंकित अस्थाना मीडिया को बताते हैं कि प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदन शील मतदान केन्द्रों पर हिंसा फैलाने वाले लोगों को चिन्हित किया है तथा उनके घरों पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है कि अगर मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा-झड़प या माहौल खराब करने की कोशिश की तो घर पर सीधे बुलडोजर चल जाएगा... मजे की बात है कि इसके लिए यहां के प्रशासन ने करीब 50 बुलडोजर तैनात किए हैं और यहां की सड़कों पर फ्लैग मार्च निकालते हुए उपद्रवियों को चेताया जा रहा है... इस फ्लैग मार्च में बुलडोजर भी साथ चल रहा है, जिस पर एक बैनर चस्पा है... बैनर पर लिखा है - मतदान में अगर किया व्यवधान, तब शुरू होगा मेरा काम..!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button