ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ग्वालियर

8 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने प्रदेश में 10 दिन चलेगा विशेष अभियान

10 अक्टूबर से अभियान की होगी शुरुआत, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी किए निर्देश
मुरैना 10 अक्टूबर 2022/18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने प्रदेश में 10 दिन तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय सहित समस्त शिक्षण संस्थानों में चलाया जाएगा। 10 अक्टूबर से अभियान की शुरुआत होगी और 20 अक्टूबर को समापन होगा। 10 दिन तक चलने वाले इस विशेष अभियान में युवा मतदाताओं को जागरूक करने विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री अनपुम राजन ने समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश भी जारी किए हैं।
यह गतिविधियाँ होंगी संचालित
प्रत्येक हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में नए युवा मतदाताओं को जागरूक करने बीएलओ की टीम जाएगी, इसके लिए बीएलओ दल का गठन किया जाएगा। जिन छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, उनका नाम वोटर हेल्पलाइन एप से जोड़ा जाएगा। मतदाताओं को जागरूक करने हर एक शिक्षण संस्थान में मतदाता जागरूकता के पोस्टर लगाए जाएंगे। मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया जाएगा। कैंपस एंबेसडर की नियुक्ति कर उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर एक शिक्षण संस्थान में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। उनका नाम एवं नंबर जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजा जाएगा। मतदाता साक्षरता क्लब, कैंपस एंबेसडर और निर्वाचन नोडल अधिकारियों को साल में एक बार प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर एक हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्व विद्यालय में नियुक्त नोडल अधिकारी और कैंपस एंबेसडर का नाम, मोबाइल नंबर संस्थानों में सुरक्षित स्थानों पर लिखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button