ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मानवता शर्मसार महिला के शव को कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।

(संवाददाता पंकज श्रीवास) विजयपुर , विजयपुर में नहीं है शव वाहन की व्यवस्था क्वारी नदी में डूबने से हुई महिला की मौत की घटना के बाद जब गोताखोरों ने महिला के शव को नदी के पानी से बाहर निकाल लिया था तब उसके शव को पोस्ट मार्डम ग्रह तक ले जाने के लिए शव वाहन का इंतजाम नहीं हो सका, ऐसी स्थिति में मृतिका के शव को कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर ले जाया गया, यह पहली दफा नहीं है जब विजयपुर में किसी शव को इस तरह से कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली में ले जाया गया हो बल्कि, पहले भी ऐसा होता आ रहा है। अब जिम्मेदार सफाई दे रहे हैं कि, नगर परिषद के पास शव वाहन नहीं हैं। यहां आपको बता दें कि, सरकार नगर पालिका और नगर परिषद स्तर पर शव वाहन से लेकर आकर्षक मोक्ष वाहन के इंतजाम भी कर रही है, लेकिन, विजयपुर नगर परिषद जो दूसरे कामों के लिए भारी भरकम बजट हर महीने खर्च कर रही है लेकिन, एक शव वाहन के इंतजाम नहीं करा सकी है। इसके अलावा जब भी किसी की मौत सड़क हादसे या किसी अन्य हादसे की वजह से होती है तो नगर परिषद किराए के वाहन भी शवो को यहां वहां भेजने के लिए उपलब्ध नहीं कराती है! अब देखना यह होगा के ज़िम्मेदार शव वाहन विजयपुर के लिए देते है या नहीं । *इनका कहना है* यदि महिला के शव को कचरा गाड़ी से ले जाया गया है तो यह निंदनीय है हम संबंधित को निर्देशित करेंगे कि आगे से इस प्रकार की घटना ना हो और विजयपुर में शव वाहन नहीं है उसके लिए हम प्रयास करेंगे *बी.एस. श्रीवास्तव एसडीएम विजयपुर*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button