ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
पंजाब

शराब पीकर लड़ रहे युवकों को गया था छुड़वाने,आरोपियों ने उतारा मौत के घाट

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में कस्बा समराला में देर रात एक व्यक्ति को शराब पीकर कर लड़ रहे लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मरने वाला व्यक्ति इलाके में शराब पीकर लड़ रहे लोगों को छुड़वाने गया था। इस दौरान शराब पीकर लड़ रहे सभी लोग उस पर टूट पड़े और मारपीट करने लगे।घटना समराला के इलाका हरनाम नगर की है। देर रात झुग्गियों में रहने वाले व्यक्ति को कुछ लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान मिकाइल शेक (33) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मिकाइल अपने चार बच्चों सबित झुग्गी में रहता था। मिकाइल मूलरूप से पश्चमी बंगाल का रहने वाला है। मिकाइल कबाड़ का काम करता है।मृतक के भाई कमल शेख ने बताया कि देर रात इलाके में शोर-शराबा होने लगा। उनकी झुग्गी के नजदीक कुछ लोग आपस में खूब लड़ रहे थे। उसका भाई उन्हें झुड़वाने गया तो पता चला कि आरोपियों ने शराब पी रखी है। इस बीच आपस में लड़ रहे लोग उसके भाई पर टूट पड़े।आरोपियों ने उसके भाई से मारपीट करनी शुरू कर दी। इलाके में शोरगुल सुन बाकी के लोग एकत्र हो गए। घायल हालत में उसके भाई मिकाइल को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों की जमा हो रही भीड़ देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत समराला पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में ले लिया।आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। सूत्र बताते है कि पुलिस ने हमलावरों को दबोच भी लिया है। आज शाम तक प्रेस वार्ता आयोजित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button