ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने भीषण मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया, 27-27 लाख के दो नक्सली भी मारे गए।

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार दिया गया. जिसमें दो नक्सलियों पर 27-27 लाख रुपए का इनाम रहा. वहीं सुरक्षा बलों के तीन जवानघायल हुए है. छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में इस मुठभेड़ में 27 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर शंकर राव को भी मार गिराया है. इन सभी के शवों को बरामद कर लिया गया है. मुठभेड़ में बीएसएफ इंस्पेक्टर रमेश चौधरी सहित तीन जवान घायल हुए है. इनमें दो डीआरजी के जवान है. सुरक्षाबलों ने मौके से 5 एके 47 राइफल बरामद की है. घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया. डीआरजी का घायल जवान सूर्यवंशी श्रीमाली धमतरी जिले के नगरी का रहने वाला है. मुठभेड़ में मारे गए शंकर राव व ललिता माड़वी डीवीसी रैंक के नक्सली लीडर थे. दोनों पर 27-27 लाख का इनाम घोषित था. पुलिस ने मौके से 4 ऑटोमेटिक हथियार भी जब्त किए हैं. सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ साढ़े 5 घंटे चली. डीआईजी इंटेलिजेंस आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कांकेर इलाके में नक्सलियों के मूवमेंट के इनपुट्स मिल रहे थे. इसके बाद पुलिस व बीएसएफ ने ऑपरेशन की तैयारी की. इसी के तहत आज का ऑपरेशन प्लान किया गया. नक्सलियों को दोपहर करीब एक बजे घेर लिया गया. 2 बजे मुठभेड़ शुरू हुई और शाम को 7.30 बजे तक चली. इस दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए. 4 दिन बाद 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में वोटिंग होनी है. कांकेर लोकसभा में दूसरे चरण में मतदान होना है. इसके लिए नामांकन फॉर्म भी भरे जा चुके हैं. कांकेर में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. पांच लाख रुपए इनाम व सरकारी नौकरी घोषणा- कबीरधाम जिले में नक्सलियों की सूचना देकर उन्हें पकड़वाने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है. एसपी अभिषेक पल्लव ने इनाम के साथ ही पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है. सूचना देने के लिए एक हेल्प लाइन नंबर 78988 15399 भी जारी किया गया है. इसके लिए जवान गांव-गांव में नक्सलियों की तस्वीर वाली पोस्टर दीवारों पर लगा रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button