ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव , सपा का घोषणा पत्र जारी, महिलाओं को 3 हजार रुपए पेंशन, एमए तक नि:शुल्क एजुकेशन, किसानों का ऋण माफ ।

लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधवार 10 अप्रैल को घोषणा पत्र जारी किया. पार्टी मुख्यालय में सपा ने पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया. 20 पेजों के घोषणा पत्र में सपा ने कई मुद्दों का जिक्र किया है. सपा का घोषणा पत्र जारी होने के बाद अखिलेश ने पत्रकारों से कहा कि साल 2025 तक जातिगत जनगणना कराएंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों तक आने वाला राशन घटिया है. पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा. अखिलेश ने कहा कि निशुल्क शिक्षा का अधिकार है. जीडीपी तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करेंगे. पुरानी पेंशन स्कीम भी सभी विभागों में बहाल की जाएगी. -सभी किसानों के ऋण साल के अंत तक माफ किए जाएंगे -दुग्ध एवं किसानों को स्वामीनाथन की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी -किसान आयोग का गठन -छोटे और सीमांत किसानों को 5000 रुपए महीना पेंशन -10 किमी पर एक कृषि मंडी बनाएंगे -यूपी के गन्ना किसानों के लिए दस हजार करोड़ का रोलिंग फंड -मनरेगा की मजदूरी बढ़ाकर 450 रूपए की जाएगी -युवाओं को लैपटॉप, परीक्षाओं में भ्रष्टाचार समाप्त किया जाएगा. -मुफ्त राशन में गेहूं की जगह आटा दिया जाएगा -हर राशन कार्ड धारी परिवार को 500 रुपए महीना, मोबाइल डेटा मुफ्त -महिलाओं को संसद में 33 फीसदी आरक्षण -गरीब महिलाओं को 3000 रुपए पेंशन -बेटियों की पीजी तक मुफ्त शिक्षा -सामाजिक न्याय, लोकतंत्र बचाना, मीडिया की आजादी -2025 में जातीय जनगणना.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button