ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

सागर में भू-माफिया पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने मुक्त कराई 6 करोड़ की जमीन।

सागर। मध्य प्रदेश के सागर शहर में भू-माफियाओं के हौसले आसमान छू रहे हैं. हालात ये हो चुके हैं कि भू-माफिया किसी की भी जमीन पर बगैर अंजाम को सोचे कब्जा कर रहे हैं. ऐसा ही मामला सागर शहर से सटे सिरोंजा गांव का है. जहां दूसरे की जमीन पर बिना सरकारी अनुमति के आवासीय कॉलोनी का निर्माण शुरू कर दिया गया. सिरोंजा गांव में एक शिक्षण समिति की जमीन पर अवैध कॉलोनी और पुलिया का निर्माण किया जा रहा था. हैरानी की बात यह है कि कॉलोनी बनाने वाले व्यक्ति ने कॉलोनाइजर का भी पंजीयन नहीं कराया और धड़ल्ले से निर्माण कार्य कराया जा रहा था. लेकिन प्रशासन को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली, तो जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर जमीन को मुक्त करा दिया. जानकारी के मुताबिक, इस जमीन की कीमत बाजार मूल्य के अनुसार करीब 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है. दरअसल, सागर शहर की मकरोनिया नगर पालिका से लगे सिरोंजा गांव में यशोदा बाई शिक्षण समिति की जमीन पर भू-माफिया द्वारा अवैध तरीके से कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था. इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने सागर जिला कलेक्टर दीपक आर्य से जमीन बचाने की गुहार लगाई थी. इस मामले में आज मंगलवार को जिला कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर SDM विजय डहेरिया और तहसीलदार प्रवीण पाटीदार की मौजूदगी में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. इस कार्रवाई के तहत सिरोंजा गांव के खसरा नम्बर 268/1 और 268/2 की कुल 2.42 एकड़ जमीन, जो कि यशोदा बाई शिक्षण समिति की थी प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इस जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई सड़कें और अन्य अतिक्रमण को जेसीबी चलाकर तोड़ दिया. सागर एसडीएम विजय डहेरिया ने बताया कि ''सिरोंजा में अवैध कॉलोनी का निर्माण हो रहा था. जिस पर कार्र‌वाई करते हुए अवैध निर्माण तोड़ा गया है अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 6 करोड़ रुपए आंकी गई है. इस कॉलोनी की विकास अनुमति नहीं ली गई और कॉलोनाइजर का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है. जमीन किसी शिक्षण समिति के नाम पर है और अवैध तरीके से काॅलोनी बनाई जा रही थी. मामले में कॉलोनाइजर के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है''

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button