ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के विदिशा में आरक्षक द्वारा नाबालिग से रेप

मध्यप्रदेश के विदिशा में आरक्षक द्वारा नाबालिग से रेप
का मामला सामने आया है। आरोपी आरक्षक नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो इंकार कर दिया। इसके बाद युवती, जब एसपी से शिकायत करने पहुंची तो उसे इतना मारा कि चेहरे में सूजन आ गई। कुछ लोगों ने उसे बचाया सिविल लाइन थाने में शिकायत की। मामला दर्ज होने के बाद विदिशा एसपी मोनिका शुक्ला (Vidisha SP Monika Shukla) ने आरोपी आरक्षक को सस्पेंड कर दिया
दरअसल सोमवार को त्योंदा थाना क्षेत्र की किशोरी विदिशा के देवता थाने में पदस्थ आरक्षक गोविंद गौड की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस आई थी। नाबालिग ने पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर रेप करने और एसपी ऑफिस जाने से रोकने के साथ विदिशा से आगे एक ढाबे पर ले जाकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाई।
वहीं युवती की पिटाई होता देखकर कुछ लोग उसे सुरक्षित लेकर सिविल लाइन थाने आ गए थे। सिविल लाइन थाना टीआई योगेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए किशोरी की शिकायत पर आरक्षक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया वहीं एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। आरक्षक के खिलाफ जांच टीम बनाई गई है, जो मामले की जांच करेगी।

Related Articles

Back to top button