ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राज्य

रेवाड़ी की पुलिस ने अपराधियों के ठिकानों पर मारा छापा

रेवाड़ी: अपराधियों व अपराध पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस की ओर से शहर व अन्य जगहों पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया गया। शुक्रवार की तड़के साढ़े चार बजे से शुरू हुए पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के बाद हड़कंप मच गया।

तड़के शहर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी व दबिश को देख कर लोग किसी अनहोनी की आशंका के चलते दहशत में आ गए। बाद में पता लगा कि पुलिस अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी कर रही है, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ऑपरेशन प्रहार में 300 से अधिक पुलिस के जवान शामिल रहे।

अचानक पहुंचा भारी पुलिस बल:

पुलिस का आपरेशन प्रहार पूरी तरह गुप्त रखा गया था। शुक्रवार की चार बजे जिले की फोर्स को एकत्रित किया गया था। सभी डीएसपी को अभियान का नेतृत्व सौंपा गया गया था। तड़के चार बे पुलिस ने चिन्हित अपराधियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। शहर के मोहल्ला संघी का बास, वाल्मीकि बस्ती, नई आबादी, गुर्जरवाड़ा, मोहल्ला बास सिताबराय, धारूहेड़ा चुंगी, सत्ती कॉलोनी व राजीव नगर सहित जिले के अन्य हिस्सों में भी छापेमारी की गई है।

बावल व धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्रों में भी छापेमारी हुई।कार्रवाई के दौरान सादी वर्दी में सैकड़ों पुलिस जवान गाड़ियों में सवार होकर अपराध से जुड़े लोगों के घरों में दबिश देने पहुंचे। इतना ही नहीं अपराधियों के गुर्गो, उन्हें किसी भी प्रकार से मदद देने वालों के यहां भी छापेमारी की गई है।

जिले में सक्रिय कई गिरोह:

पुलिस की ओर से शहरी क्षेत्र सबसे ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई है। शहर में कई गिरोह सक्रिय है। वर्तमान में शहर में राजकुमार उर्फ झोटा गैंग, आलू गैंग, जीता गैंग, महेश सैनी गैंग, चांदराम आदि गिरोह के सदस्य सक्रिय है। गिरोहों से जुड़े अधिकतर सदस्य वर्तमान में जेल में है। छापेमारी के दौरान कुछ संदिग्ध मिला या नहीं इस बारे में अभी पुलिस की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button