ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना शहर मे निकली महाकाल की सवारी, फूलों की पालकी में बैठकर निकले महाकाल।

मुरैना, उज्जैन की तर्ज पर मुरैना शहर में भी बाबा महाकाल की शाही सवारी शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर निकाली गई। श्री बांके बिहारी भक्त मंडल द्वारा शहर में यह आयोजन हुआ, जिसमें एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी कतार में झांकियां चलीं। इस आयोजन ने पूरे शहर को बाबा महाकाल की भक्ति से सराबोर कर दिया। जिस रास्ते से बाबा महाकाल की सवारी निकली, वहां लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। महाकाल की सवारी में शामिल हुए श्रद्धालुओं का ठंडाई, आइसक्रीम, पानी, चाय, नाश्ते आदि से स्वागत किया। फूलों से सजी पालकी में अलौकिक श्रंगार से सुसज्जित महाकाल की सवारी शुरू हुई जो शिक्षा नगर, नेहरू पार्क, मिल एरिया रोड, मान सरोवर पैलेस, जैन मंदिर, बिहारीजी मंदिर, सदर बाजार, स्टेशन रोड, पुल चौराहा व रामनगर चौराहा होते हुए देर शाम को बड़ोखर स्थित महाकाल मंदिर पर जाकर सम्पन्ना हुई। महाकाल की सवारी के लिए कलाकार बुलाए गए हैं, जो भूत व गण भेष में शिव बाराती बनकर निकले तो कई ने डमरू, झांझ, मझीरा मण्डली ने समां बांध दिया। शिवभक्तों के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया। शाही सवारी जहां से निकली वहां इतनी भीड़ हो गई कि सड़कों पर यातायात जाम हो गया। शहर में रात तक उत्साह दिखाई दिया, मंदिराें पर भी भक्ताें के पहुंचने का सिलसिला जारी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button