ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
लाइफ स्टाइल

Bad Cholesterol को कम करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल को मेंटेन करना काफी जरूरी है।शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल।

गुड कोलेस्ट्रॉल : गुड कोलेस्ट्रॉल से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है, साथ ही ये कई बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल : बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती है। इसके कारण ही आप हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और हार्ट अटैक आदि के शिकार हो सकते हैं। हालांकि आप अपने डा़इट में इन चीजों को शामिल कर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

ज्यादा तैलीय चीजों के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। आप समान्य तेल की जगह ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
अलसी के बीज बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी सहायक होता है। आप पीसे हुए अलसी के बीज का सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा होगा।
आंवला के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। आप आंवला को उबाल कर खा सकते हैं। चाहें तो आप आंवला के पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप मछली को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी ऐसिड पाया जाता है, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद है।कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप स्टीम्ड मछली खा सकते हैं।
आप अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और भी कई विटामिन्स पाए जाते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। आप संतरे के जूस भी पी सकते हैं। ये शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को रोकने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button