ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

सेना के जवान ने छह सहयोगियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर खुद को गोली से उड़ाया

मणिपुर में असम राइफ्लस के एक जवान ने अपने सहयोगियों पर फायरिंग की है। यह मामला नॉर्थ ईस्ट में भारत-म्यांमार सीमा के पास से सामने आया है। इस घटना में छह जवान घायल हो गए हैं। साथियों पर गोली चलाने के बाद जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

घायल जवानों की हालत स्थिर 
मणिपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, ”दक्षिण मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के करीब तैनात असम राइफल्स बटालियन में असम राइफल्स के एक जवान द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई है। असम राइफल्स के एक जवान ने अपने सहयोगियों पर गोलीबारी की, जिसमें उनमें से छह घायल (सभी घायल गैर-मणिपुरी हैं) हो गए है। इसके बाद जवान ने खुद को गोली मार ली। सभी घायलों को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।”

घटना का हिंसा से कोई लेना देना नहीं 
मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष के मद्देनजर, किसी भी संभावना को दूर करने के लिए घटना का विवरण पारदर्शी रूप से साझा करना महत्वपूर्ण है, अफवाहें और किसी भी अटकल से बचें। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, इस तथ्य को देखते हुए कि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच का आदेश दिया गया है। असम राइफल्स की सभी बटालियनों में मिश्रित वर्ग संरचना है जो मणिपुर के विभिन्न समुदायों से संबंधित हैं। सभी कर्मी मणिपुर में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए समाज के ध्रुवीकरण के बावजूद एक साथ रह रहे हैं और काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button