ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

एक्ट्रेस ममता मोहनदास ऑटोइम्यून बीमारी का हुईं शिकार

एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर प्ले बैक सिंगर ममता मोहनदास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी गंभीर बीमारी का खुलासा किया है। उन्हें ऑटोइम्यून बीमारी विटिलिगो का पता चला है। रविवार को इंस्टाग्राम पर ममता ने अपनी दो फोटो के साथ एक पोस्ट भी लिखा है।

एक्ट्रेस अपनी दो सेल्फी शेयर कीं है। पहली फोटो में, एक्ट्रेस गार्डन में बैठी मुस्कुरा रही हैं। गार्डन में एक चेयर पर बैठे ममता ने ब्लैक टी का प्याला पकड़ा हुआ था। इस दौरान उन्होंने काली टी-शर्ट,और एक जैकेट कैरी किया है । उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “डियर सन, मैं अब आपको गले लगा रही हूं, जैसा मैंने पहले कभी नहीं किया । तो देखा, मैं रंग खो रही हूं … मैं हर सुबह आपसे पहले उठती हूं, आपकी पहली किरण देखने के लिए। “मुझे वह सब दे दो जो तुम्हारे पास है.. क्योंकि मैं आपकी कृपा से हमेशा और हमेशा के लिए ऋणी रहूंगी।”

साल 2014 में हुई थी कैंसर का शिकार

आपको बता दें, साल 2014 में एक्ट्रेस कैंसर जैसी बीमारी का शिकार हुई थी। इस बीच एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हुईं, जिसका उन्होंने UCLA में इलाज कराया। मौका रहते अभिनेत्री ने इस बीमारी का इलाज कराया और वह ठीक हो गई थी।

Related Articles

Back to top button