ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

पाकिस्‍तान की आपत्ति पर MP के CM डॉ. मोहन यादव बोले- अखंड भारत की बात समाप्‍त नहीं होगी

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के अखंड भारत वाले बयान पर पाकिस्‍तान ने आपत्ति जताई है। इसके बाद मुख्‍यमंत्री ने फ‍िर दोहराया है कि किसी की आपत्ति से अखंड भारत की बात समाप्‍त नहीं होगी। उल्‍लेखनीय है कि पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के अखंड भारत के बयान पर आपत्ति जताई है।

जब मीडिया ने मुख्‍यमंत्री से पूछा कि उनके बयान पर पाकिस्‍तान में खलबली मची है और पाक ने उनका उल्‍लेख करते हुए बाकायदा प्रेस नोट जारी किया है।

इसके बाद डॉ मोहन यादव ने हंसते हुए कहा कि देख‍िये पाकिस्‍तान लाख आपत्ति जताए, लेकिन हम सब जानते हैं सिंध से जो विस्‍थापित लोग यहां आए हैं, शरणार्थी आए हैं उसके पहले तो अखंड भारत था ही। तो ननकाना साहिब सहित जो हमारे अपने अतीत के अखंड भारत के हिस्‍से अगर रहे हैं उनको लेकर तो आज भी हमारे राष्‍ट्रगान में पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा। सिंध को अलग थोड़ी छोड़ सकते हैं।

उन्‍होंने कहा कि स्‍वाभाविक रूप से जब अयोध्‍या में भगवान श्रीराम के मंदिर की एक तरह से प्राण प्रतिष्‍ठा हुई है और उस अवसर पर हमारा सांस्‍कृतिक अखंड भारत का सपना हजारों हजार साल से रहा है तो कोई की आपत्ति करने से वो बात समाप्‍त तो नहीं हो जाएगी। वो तो अपनी जगह स्‍थायी रहेगी।

Related Articles

Back to top button