ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

दिल्ली में इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत, 9 घायल

दिल्ली के लाहौरी गेट में एक इमारत के गिरने से 4 साल की बच्ची सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 9 को बचा लिया गया पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार की रात भारी बारिश के कारण इमारत गिर गई। दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 304ए, 336, 337 और 338 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दमकल विभाग ने कहा कि उन्हें लाहौरी गेट इलाके में शाम करीब साढ़े सात बजेछत गिरने की सूचना मिली लेकिन जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि पूरी इमारत ढह चुकी है। अधिकारी ने बताया कि यह दो  मंजिला इमारत थी।  शुरुआत में दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और बाद में जब उन्हें पता चला कि पूरी इमारत गिर गई है तो दमकल की और गाड़ियां भेजी गईं।
अधिकारी ने कहा, “मलबे में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बचाव अभियान अभी भी जारी है बाद में चार और लोगों को मलबे से बचाया गया और उन्हें अस्पताल भेजा गया। अधिकारी ने बताया, “कुल नौ लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  सभी का इलाज चल रहा है।
मृतकों में एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है, जिसे अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button