ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

अम्बेडकरनगर में ग्रामीणों का हंगामा, रोड की जाम, एसडीएम ने समझाकर कराया शांत

अम्बेडकरनगर: अम्बेडकरनगर के जलालपुर में अंबेडकर की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने कालिख पोत दी।अम्बेडकरनगर के जलालपुर में अंबेडकर की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने कालिख पोत दी। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार ने गुस्साए लोगों को समझा–बुझाकर शांत कराया।ये है पूरा मामलाजलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर–अकबरपुर रोड से कुछ दूरी पर डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगी हुई है। शुक्रवार देर रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा पर काला पेंट लगा दिया। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो वह आक्रोशित हो गए। सड़क जाम कर दी। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम जलालपुर और तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि किसी अराजकतत्व ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोत दी थी, जिससे ग्रामीण नाराज हो गए थे। उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। उन्होंने बताया कि जो भी दोषी होगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button